राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री,मंत्रियों सहित अपने अधिकारियों व कार्मिकों का मार्च20 देय अप्रैल का वेतन का आंशिक भाग स्थगन(Deffered) का फैसला।।
।। studywithrsm।।
जयपुर 31 मार्च को मुख्यमंत्री ने देश व राज्य में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण महामारी को देखते हुए और गत 12 दिनों से राज्यभर में लाकडाऊन जारी रहने से राज्य व देश की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, इसे देखते हुए राज्य सरकार ने निम्नानुसार मार्च 20 के वेतन में से कटौती कर आंशिक देय करने का निर्णय किया है, जिसमें मुख्यमंत्री,मंत्रिमंडल, सहित सभी कार्मिक/ अधिकारी व पेंशनर भी शामिल है, जो निम्नानुसार रहेगा –
मुख्यमंत्री, स्पीकर, उपमुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, विपक्ष नेता, सभी विधायक सहित 75% (23दिन) का वेतन टालने यानि 8 दिन का ही सकल (Gross salary) वेतन में से मिलेगा।
सभी भारतीय सेवा अधिकारियों (IAS, IPS, IFS) को 60% (19दिनों) का वेतन टालने यानि 12 दिनों का ही सकल (Gross salary) वेतन में से मिलेगा।
सभी राज्य सेवा व अधीनस्थ अधिकारियों को 50% (16दिनों) का वेतन टालने यानि 15 दिनों का ही सकल (Gross salary) वेतन में से मिलेगा।
पुलिस, पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी पै मैट्रिक ( L-1 से L-4) को छोड़कर सभी कार्मिकों को 30% (9दिनों) का वेतन टालने यानि 22 दिनों का ही सकल (Gross salary) वेतन में से मिलेगा।
सभी कर्मचारियों, PSU Officer,government bodies, corporation,societies,autonomous bodies,local bodies को उक्तानुसार देय होगी।
मार्च माह में GPF व SI कटौतियों को टाला (Deferment) किया गया है।
कोविड-19 CM RELIEF FUND वित्त के आदेश 27.03.2020 के अनुसार ही कटौती होगी।
चतुर्थ श्रेणी पै मैट्रिक ( L-1 से L-4) तक के पेंशनरों को छोड़कर अन्य पेंशनरों को 30% (9दिनों) का वेतन टालने यानि 22 दिनों का ही सकल (Gross salary) वेतन में से मिलेगा।