Mock Vidhan sabha Prabal rajasthan LIve here
Join From Here
राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम 2025 मॉक विधानसभा सत्र के सजीव प्रसारण के संबंध में।
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम 2025 अन्तर्गत दिनांक 15. 12.2025 को प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक मॉक विधानसभा सत्र “राजस्थान युवा सभा” का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्य के प्रत्येक जिले से चयनित 4 विद्य ार्थियों द्वारा 21वीं सदी के कौशलों के विकास हेतु राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुति की जायेगी। राज्य के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित होने वाले मॉक विधानसभा सत्र का सजीव प्रसारण विधानसभा के अधिकृत Youtube चैनल एवं विधानसभा की अधिकृत Website पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि जिले के अधिकतम विद्यार्थी “राजस्थान युवा सभा” कार्यक्रम का प्रसारण देख सके इसके लिए आवश्यकतानुसार टी.वी. एवं स्क्रीन की व्यवस्था हेतु विद्यालयों, कार्यालयों में किये जाने हेतु निर्देश जारी करावें।