Studywithrsm
September 16.2019 by Lect. Dalip Kumar Sadri
*Cash book संधारण सीरीज की सफलता के बाद लोगो की सेवा पुस्तिका संधारण की जानकारी चाही गई है इसलिये आज से शैक्षिक समाचार राजस्थान की एडमिन टीम द्वारा सेवापुस्तिका संधारण की सीरीज शुरू की जा रही है जो बहुत उपयोगी सिद्ध होगी।*
*यह हमारी टीम का* *unoffical प्रयास है इसमे कोई भिन्नता,मतांतर कमी या त्रुटि रह जावे तो RSR नियमो के अनुसार कार्यवाही करें ।*
*सेवापुस्तिका संधारण सीरीज प्रथम दिन*
➡सेवा पुस्तिका प्रत्येक कार्मिक का एक महत्वपूर्ण अभिलेख है इसमें कार्मिक का व्यक्तिगत विवरण,योग्यता,वेतन,सेवा सत्यापन ,समय समय पर नियुक्ति, पदस्थापन,पदोन्नति,एसीपी,ट्रांसफ़र पर कार्यग्रहण/कार्यमुक्ति,cca रूल्स के अनुसार विभागीय कार्यवाही,जाच,निलंबन,
बहाल,दंड,सेवा बर्खास्त,सेवा समाप्त आदि की एंट्री के साथ ही विभिन्न प्रकार के अवकाश जैसे PL/HPL/comuted leave/प्रसुति अवकाश/पितृत्व अवकाश/समर्पित अवकाश/CCL /अध्यनन अवकाश/निर्वेतन अवकाश/एवम अन्य मिलने वाले विशेष आ अवकाश का लेखा एवम इंद्राज सेवापुस्तिका में किया जाता है।
2➡प्रथम नियुक्ति से सेवानिवृति अथवा कार्मिक की डेथ होने तक का सम्पूर्ण इतिहास एवम विवरण इसमे संधारित होता है एवम पेशन कुलक भी इसके आधार पर तैयार किया जाता है एवम मूल सेवापुस्तिका भी कुलक के साथ पेंशन प्रकरन के साथ अटेच करनी पड़ती है।
3➡ इसमे कोई भी एंट्री करते समय पूर्ण सावधानी रखें कही भी काटछांट ,ओवर wirting ,ब्लेड से कटिंग नही करे ।यदि कही गलती हो जाये तो उस पर गोला लगा कर सही लिख देवे एवम कटिंग अटेस्टेड कर sing मय मोहर लगा देवे।
*सेवा पुस्तिका में कभी भी व्हाइटनर का प्रयोग नही करे*
*नये कार्मिक की सेवापुस्तिका बनाना*
➡नाम-कर्मचारी का नाम 10 वी बोर्ड़ प्रमाण पत्र को आधार मान कर लिखा जाता है इसमे स्पेलिंग,शब्दों के मध्य स्पेस,सर नेम आदि को ध्यान से लिखे।
योग्यता सम्बन्धित प्रमाण पत्र एवम नियुक्ति आदेश या विभागीय अन्य आदेश में नाम की भिन्नता होने पर नियुक्ति अधिकारी जी से पहले नाम सुधार करवावे उसके बाद ही सेवा पुस्तिका में सही नाम लिखे।
*सेवापुस्तिका में नाम सुधार की प्रक्रिया*
1➡किसी कार्मिक का नाम सेवा पुस्तिका में दिलीप कुमार अंकित है एवम उसके योग्यता सम्बन्धित सभी प्रमाण पत्रों में दिलीप कुमार परमार लिखा है।इस प्रकार के मामलों के नियुक्ति अधिकारी से सेवापुस्तिका में नाम सुधार हेतु आवेदन करे प्रमाण हेतु सही नाम वाले योग्यता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,पेन कार्ड,भामाशाह कार्ड,बैंक डायरी ,ईपिक कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र,विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र जो भी सही नाम प्रमाणित करें यह सारे डोकोमेंट अटेच करे।
फिर नियुक्ति अधिकारी जी सेवा पुस्तिका में नाम सुधार हेतु जाच करेंगे एवम संतुष्ट होने पर नाम सुधार करने का आदेश जारी करेंगे।
➡उसके बाद Ddo उस आदेश का हवाला दे कर सेवापुस्तिका में नाम पर गोला कर सही नाम लिख कर प्रमाणित कर देंगे।
➡उसके बाद ट्रेजरी से paymanger एवम rmsaccr@gmail. com पर मेल कर शाला दर्पण पर भी नाम सुधार करावे।
*आज डिजिटल इंडिया के समय सभी कार्य एवम भुगतान ऑन लाइन होने से नाम मे मिस मैच होने पर पेमेंट अटक जाता है एवम कार्ड को एक दूसरे से लिंक करने में परेशानी होती है। इसलिए सभी अपने नाम को दुरस्त करावे नाम मे स्पेस,स्पेलिंग,सर नेम एक समान होना चाहिए*
*सेवा पुस्तिका,paymanger, शाला दर्पण,पैन कार्ड,बैंक ac, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड,योग्यता सम्बन्धित प्रमाणपत्रों,जमीन या संपति के दस्तावेजो ।*
*मतलब सभी दस्तावेजो में नाम एक समान होना चाहिए कही मिस मैच है तो उसे शीघ्र सही करावे*
*स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भी नाम मे इस प्रकार मिस मैच हो तो उसके अभिभावक को सूचित पर आवश्यक सुधार करवाने में हेल्प करे।*
*नाम परिवर्तन करना /बदलना*
➡कोई कार्मिक जिसका नाम दीपा राम है जो अपना नाम दीपा राम की जगह बदल कर दिलीप कुमार करना चाह रहा है तो वह निम्न प्रक्रिया से अपना नाम बदल सकता है।
➡किसी अच्छे वकील से मिल कर सक्षम सिविल न्यायालय में नाम परिवर्तन की याचिका लगावे एवम न्याययिक प्रक्रिया पूर्ण होने पर न्यायालय द्वारा याचिका स्वकृति कर नाम परिवर्तन का आदेश जारी किया जाएगा उस आदेश के अनुसार कार्मिक को स्वम के खर्चे है राजकीय गजट एवम सावर्जनिक अखबारों में नाम परिवर्तन की सूचना प्रकाशित करवानी होगी।
➡उसके बाद गजट की कॉपी मय न्यायालय के आदेश की प्रति साथ लगा कर विभागाध्यक्ष को भेजे वहा से नाम परिवर्तन का आदेश जारी होगा जिसके आधार पर उसका हवाला दे कर Ddo सेवापुस्तिका में नाम बदल देंगे ।
पहले दिन की पीडीएफ यहाँ से डाऊनलोड करें –सेवा पुस्तिका भाग 1.272Kb pdf
➡उसके बाद कार्मिक में जहा से विभिन्न योग्यताए अर्जित की है उन बोर्ड/विश्वविद्यालयो में भी पत्रावली भेज कर उनमें भी नाम परिवर्तन करावे फिर व्यक्तिगत बने हुए सभी पहचान पत्रों में नाम चेंज करावे।
Read more कैश बुक संधारण सम्बंधित सम्पूर्ण प्रक्रिया भी पढ़े।
*सेवापुस्तिका संधारण सीरीज दूसरा दिन*
*कल कर्मचारी के नाम की एंट्री करने की प्रक्रिया के बाद आगे नई सर्विस बुक बनाने की निम्न कालम की पूर्ति करावे।*
2➡कर्मचारी के निवास स्थान में मकान न,गली मोहल्ले का नाम,गांव का नाम,तहसील,जिला,राज्य ,
मय पिनकोड पूरा एड्रेस लिखे।
3➡A जन्मतिथि – माध्यमिक बोर्ड़ परीक्षा के प्रमाण पत्र के आधार पर जन्मतिथि अंको एवम शब्दो मे अंकित करें।
उसके बाद Ddo यह लिख कर प्रमाणित करें कि जन्मतिथि को 10 वी बोर्ड़ परीक्षा के प्रमाण पत्र अनुसार प्रमाणित किया गया है।
*नोट वित्त विभाग के आदेश दिनाक 28/9/17 के अनुसार किसी कार्मिक की योग्यता 10 वी से कम होने पर सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि का अंकन उसकी स्कूल की TC के आधार पर होगा।*
➡B जन्म तिथि के लिखने में सावधानी रखें एवम अंको तथा शब्दो मे विभिन्नता नही होनी चाहिए,इसे लिखते समय काट छाट या ओवर wirting नही होनी चाहिए।
➡C वित्त विभाग के आदेश दिनाक 21/2/12 के अनुसार जन्मतिथि अंकन कर उस पर पारदर्शी cello tep लगाने के निर्देश है जिससे कोई अंकित जन्मतिथि को टेम्पर नही कर सके।
*➡D -किसी कार्मिक के सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि का अंकन गलत किया हुआ है तो वित्त विभाग के आदेश F1(2)RD/RULES/04(RSR)DATE 30.04.07 में दिए गए निर्देशानुसार 01/01/1979 के पश्चात जन्मतिथि में परिवर्तन वित्त विभाग की पूर्व अनुमति से ही होगा।*
4A➡पिता कानाम एवम एड्रेस लिखे।
4B➡महिला कार्मिक हो तो इस कॉलम में उसके पति का नाम मय एड्रेस लिखे।
5➡ A शैक्षिक योग्यता लिखे इसके भी दो भाग है ।
👉एक सेवा प्रारंभ के समय
👉दूसरा जो सेवा काल मे योग्यता उतीर्ण की
5B➡प्रशेक्षिण योग्यता इसमें stc/Bed/cped आदि लिखे।
5C➡तकनिकी तथा विशेष योग्यताए जैसे Tet/Reet आदि का अंकन करे।
*नॉट👉सभी प्रकार की योग्यता पूर्ण डिटेल्स में एक सीधी लाइन में लिखे दूसरी उसी प्रकार से उसके नीचे दूसरी लाइन में लिखे।*
*उदाहरण*
*BA(1990)*
*श्रेणी ll डिवीजन*
*विषय*
*(हिंदीसाहित्य,इतिहास,भूगोल)*
*जयपुर विश्विद्यालय जयपुर*
*रिजल्ट् दिनाक 25/5/90*
*रोल न/पंजीयन क्रमांक* *123456*
6➡ऊँचाई कार्मिक की ऊँचाई फुट एवम इंच में अंकित करें।
7➡पहचान के निशान- इसमे कार्मिक के पहचान हेतु शरीर पर मोजूद स्थाई निशान अंकित करें जैसे चोट के निशान आदि।
8➡कार्मिक के वाये हाथ के अंगूठे सहित सभी अंगुलियो के निर्धारित स्थान पर फिंगर प्रिंट लेवे।
9➡निर्धारित स्थान पर कर्मचारी के हस्ताक्षर करवा कर ddo प्रमाणित करे।
इसी कॉलम में बाद में कभी कार्मिक के हस्ताक्षर में परिवर्तन होता है तो पुनः कार्मिक के हस्ताक्षर करवा कर ree attested with date Ddo करेंगे।
*इतना काम होने के बाद कार्मिक का व्यक्तिगत विवरण पूर्ण हो जाता है।*
*DCRG नॉमिनेशन -सेवा पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ के ऊपर यह नॉमिनेशन फॉर्म भर कर चस्पा करना अनिवार्य है कार्मिक की डेथ होने के बाद इसी नॉमिनेशन के आधार पर ग्रेच्यूटी का भुगतान होता है।*
*इसके अभाव में ग्रेच्युटी की राशि परिवार के समस्त जीवित सदस्यों को समान हिस्से में बटवारा कर प्रति सदस्य अनुसार भुगतान होती है।*
परिस्थिति एवं आवश्यकता अनुसार कार्मिक उक्त नॉमिनेशन चेंज भी कर सकता है जैसे विवाह होने पर पति /पत्नी के नाम,पत्नी की डेथ होने या तलाक या परित्याग करने के बाद दूसरा विवाह करने पर दूसरी पत्नी के नाम आदि लेकिन इस हेतु पहली पत्नी का डेथ* *प्रमाणपत्र या तलाक होने पर सक्षम न्यायालय से डिक्री आदि होना जरूरी है।*
*ऐसे कार्मिक को DCRG के साथ साथ ही GPF/Nps/SI/GPA में भी नॉमिनेशन समय पर चेज करवा देना चाहिए।
प्रश्न👉Address change hone per kya process hoga

उत्तर 👉सेवा पुस्तिका मे स्थाई पता ही लिखा जाता है जो अपरिवर्तनीय होता है ।
फिर भी किसी का स्थाई पता बदल जाता है तो उचित प्रमाण Ddo को बता कर सर्विस बुक में गोला लगा कर नया स्थाई पता अपडेट करवा कर ddo से प्रमाणित करावे।