* रोजाना एक प्रश्न *
*रोजाना एक प्रश्न*
आज दिनांक *11 जनवरी 2021* को “रोजाना एक प्रश्न” सीरीज की प्रश्नोत्तरी शेयर की जा रही है जिसका मूल मकसद “सीखो और सिखाओ” है। इस प्रश्नोत्तर को *हमारे एडमिन साथी श्री यशवन्त कुमार जाँगिड़ अध्यापक रा.प्रा.वि. जगदेवपुरा डांडा प.स. – किशनगंज जिला – बाराँ* ने तैयार किया है।
*प्रश्न – राजकीय सेवा से त्यागपत्र देने की क्या प्रक्रिया है ? त्यागपत्र किस अधिकारी को भेजा जाएगा ? कृपया उचित जानकारी प्रदान करें।*
*1. इस्तीफा स्वीकार करने हेतु सक्षम प्राधिकारी -* संबंधित सेवा अथवा पद पर नियुक्ति करने वाले प्राधिकारी उस सरकारी कर्मचारी का इस्तीफा स्वीकार करने हेतु सक्षम प्राधिकारी है।
*2. परिस्थितियां जिनके तहत त्यागपत्र स्वीकृत नही किया जाना चाहिए -*
(i) जब कार्मिक के पास महत्वपूर्ण प्रभार हो एवं पद को भरने में समय लगता हो या वैकल्पिक व्यवस्था होने तक।
(ii) जब कार्मिक निलंबित हो या अनुशासनात्मक कार्यवाही/विभागीय कार्यवाही के सामना कर रहा हो और कार्मिक के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य हो।
(iii) जब सरकारी कार्मिक द्वारा यह बॉण्ड भरा गया हो कि वह अमुक अवधि तक सेवा पूर्ण करेगा।
निर्धारित सेवा पूर्ण नही करने पर निश्चित दण्ड राशि (बॉण्ड के अनुसार) जमा करने के बाद ही त्यागपत्र स्वीकृत किया जा सकेगा।
*3. दिनांक जब से त्यागपत्र प्रभावी होता है-* सक्षम प्राधिकारी को यह निर्णय लेने का अधिकार है कि त्यागपत्र किस दिनांक से प्रभावी होगा। बिंदु 2(i) के मामलों में त्यागपत्र उस दिन से प्रभावी होगा जिस दिन से पद भरने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था हो जाती है। यदि कोई कार्मिक अवकाश पर हो तो सक्षम प्राधिकारी अवकाश समाप्ति पश्चात या तुरंत प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार कर सकता है। सक्षम प्राधिकारी को त्यागपत्र स्वीकृति की प्रभावी दिनांक का अंकन सेवा समाप्ति आदेश में अवश्य करना चाहिए।
*4. त्यागपत्र वापस लेने संबंधी प्रावधान -* सेवा से पदत्याग उस समय से लागू माना जाएगा जब से राज्य कर्मचारी को उसके कार्यभार से मुक्त किया जाता है। राज्य कर्मचारी द्वारा कार्यभार मुक्ति एवं पद त्याग के बाद यदि सेवा में पुनः लेने की प्रार्थना की जाती है तो उस पर विचार नहीं किया जाकर अस्वीकृत किया जाएगा। अर्थात एक बार त्यागपत्र स्वीकृति के बाद कार्मिक को उसी पद पर पुनः नही लिया जा सकता है।
*5. त्यागपत्र हेतु नोटिस/पूर%