*RGHS में पूर्व में किया गया पंजीयन निरस्त करवाने का प्रोसेस*
*RGHS पंजीयन निरस्त करवाने का उचित कारण बताते हुए निम्नानुसार पूरा विवरण लिखे एवम RGHS हेल्प लाइन पर मेल करे तथा पूर्व में किया गया पंजीयन निरस्त करवा सकते है ।*
1:-नाम
2:-एम्पलयोई आई डी
3:-जन आधार/जन आधार पंजीयन संख्या
4. मोबाइल नम्बर
5. ईमेल एड्रेस
6. पंजीयन निरस्त करवाने का कारण
*उक्त विवरण निम्न ईमेल एड्रेस पर मेल कर देवे – [email protected]
[pdf-embedder url=”https://studywithrsm.com/wp-content/uploads/2021/07/RGHS_में_पंजीयन_के_संबंध_में_Reduced.pdf”]
contact RGHS –
For any assistance please reach to us via
mail: [email protected]
Helpline Number : 181
| Rajasthan Government Health Scheme (RGHS) | Shipra Vikram, Additional Director (Mediclaim) | 0141-2740252 | [email protected] |
*नॉट:-वित्त विभाग के आदेश दिनांक 07/07/2021के अनुसार 01/01/2004 के बाद नियुक्त कार्मिको को RGHS सुविधा स्वीकार करने या स्वीकार नही करने का ऑप्शन देने का कहा गया है यदि कार्मिक RGHS सुविधा नही लेना चाहते है एवम पंजीयन करवा दिया है तो उपरोक्त प्रोसेस पूरा कर अपना पंजीयन निरस्त करवा सकते है।*
Deduction slab from 01.07.21
पे मेनेजर में RGHS के हेड अपडेट हो चुके है, ऐसे करें कटौती- New update
और अधिक जानकारी के लिए यहाँ पर क्लिक करें
मेडिक्लम पॉलिसी एवम RGHS में क्या अंतर है ?
Mediclaim aur RGHS Scheme mein kya anter hain ?
मेडिक्लेम:-
(1) सरकारी एवं सरकार द्वारा अनुमोदित हॉस्पिटल में इंडोर इलाज करवाने पर अधिकतम 3 लाख रु का कवर कार्मिक को मिलता है।
(2) 90 दिन में उपचार का व्यय बिल कार्मिक की sso id से क्लेम ऑन लाइन सब्मिट करना पड़ता है एवम सरकार के नियमानुसार राशि का पुनर्भरण प्राप्त होता है।
(3) मेडिक्लेम पॉलिसी की प्रीमियम राशि सरकार द्वारा जमा करवाई जाती है कार्मिक को कोई प्रीमियम राशि का भुगतान नही करना पड़ता है।
(4) इसकी सुविधा लेने हेतु पहले SIPF office से मेडिक्लेम का कार्ड बनवाना पड़ता है।
RGHS:-
(1) यह सरकार की नई स्किम है इसमे सरकारी एवम सरकार द्वारा अनुमोदित हॉस्पिटल में 5 लाख रु तक की कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
(2) यह GPF कार्मिको के लिए अनिवार्य है ।
(3) 01/01/2004 के बाद नियुक्त कार्मिक ऑप्शन दे कर RGHS की सुविधा का लाभ ले सकते है ।
(3) RGHS हेतु GPF एवम NPS कार्मिको को के लिए FD के आदेश 07/07/21 के अनुसार प्रति माह वेतन से RGHS मासिक कटौती की जायेगी।
(4) RGHS की सुविधा लेने हेतु पहले SSO id से ऑन RGHS पर पंजीयन करना पड़ता है उसके बाद SSO Id से ही RGHS का E- Cards जनरेट होता है।