How to registration CCS and Online Form ?
*प्रश्न:- ओनलाईन कमिटमेंट रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?*
उत्तर :- DDO की Mail पर Confirmation आने के बाद सर्वप्रथम Maker द्वारा Login करना है Login के लिये सर्वप्रथम कार्मिक अपनी SSO ID से Login करें एवं Active Apps पर Click करें जिसमे Commitment Control System दिखाई देगा उस पर Click करने पर आपको CCS Portal पर Redirect किया जायेगा।
Commitment Control System Registration हेतु CCS Portal पर सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका Maker की होगी, DDO का काम केवल Approval for a New Commitment करने का होगा।
पोर्टल खुलने उपर बांयी तरफ तीन लाईनों पर क्लिक करें एवं कमिटमेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें एक फार्म आपके सामनें खुलेगा-👇
1. New Registration को सेलेक्ट करें।
2. दिनांक में आज की दिनांक भरें।
3. कमिटमेंट टाईप में शिक्षा विभाग के लिये- Employee(Regular/Contractual) or Other/Office Expenses सेलेक्ट करें।
4.कमिटमेंट नाम – Salary and Other Allowances भरें।
5.Commitment Estimate Amount (INR)->>>> आपके कार्यालय में स्वीकृत सभी बजट हेड की राशि का योग जो आपने 2021-22 के आय-व्यय अनुमानक में भरकर (Format 8 Budget Estimate 2021-22 Amount) जमा करवाया था, ये केवल माध्यमिक शिक्षा का और SF व CA दोनों का योग होगा।
6. Commencement Year- 2021-22
7.Commencement Month- April
8.Total Duration Months- 12
9.कमिटमेंट डिसक्रीप्सन- Monthly Payment of Employees Salary and Other Allowances under DDO Code -xxxxx(आपके कार्यालय के डीडीओ कोड) in FY-2021-22
10.सोर्स आफ बजट- Budget Announcement
11. अनाउंसमेंट वर्ष – 2020-21
12.Serial Number- 123 or Serial No of Announcement
13.अनाउंसमेंट डिसक्रीप्सन- Announcement under Social Services in General Education Head
14.सोर्स आफ फंडिंग- State Fund or Central Sponsored
15.प्रतिशत- SF के लिए-100 व CA के लिए 60/40 या घोषणा के अनुसार
16.फंडिंग राशि- आपके द्वारा भरी गई अनुमानित राशि के अनुसार स्वतः प्रदर्शित होगी।
यदि संभावित राशि में आपने सभी बजट हेड्स की एसएफ व सीए की राशि सम्मिलित की हो तो पृथक-पृथक बार में उनका प्रतिशत लिखकर एड करें।
CCS related more information Click here
17.Select Budget Head- वर्तमान में केवल माध्यमिक शिक्षा के बजट हेड ही शो हो रहे है अतः बारी-बारी से अपने हेड चुनकर उनकी राशि डालकर एड करें।
18. हेड टाईप-Voted or Charged
19.सोर्स आफ फंडिंग-SF or Central Sponcered Sceme
20 एस्टीमेट राशि- आपके बजट हेड में पिछले वर्ष जो बजट प्रस्तुत किया था उसमें से आगामी वर्ष का संभावित व्यय लिखें एवं एड पर Click करें।
21.दस्तावेज अपलोड – दस्तावेजों में प्रत्येक बजट हेड का प्रपत्र-8 (संभावित व्यय 2021-22 जो बजट आपने पिछले वर्ष प्रस्तुत किया था) को अपलोड कर एड करें यदि अन्य दस्तावेज भी हो तो बारी बारी से अपलोड कर एड करें।
Save पर क्लिक करने पर आपका Commitment केवल Draft में Save होगा जिसको आप Edit भी कर सकते है एवं Save & Forward से आपका Commitment DDO Forward हो जायेगा एवं Maker को Commitment ID मिल जायेगी जिसका उपयोग Paymanager पर बिल बनाने के लिए भी किया जा सकेगा।
*प्रश्न;-जुलाई 21 के वेतन की बिल बाबत Ddo स्तर पर कैसे तैयारी की जावे आवश्यक जानकारी प्रदान करावे।*
उत्तर:-सभी के माह जुलाई 21 paid अगस्त 21 के वेतन बिल pm पर ऑटो प्रोसेस होंगे इस लिए सभी Ddo एम्प्लोयी पे डिटेल्स को 15 जुलाई तक अपडेट कर देवे जिसमे निम्न बातो का ध्यान रखे।
(1) सभी कार्मिको के master में उपलब्ध incriment basic अपडेट ऑप्शन से इंक्रीमेंट अपडेट कर देवे।
(2) किसी कार्मिक के इंक्रीमेंट अपडेट नही हो रहा हो तो उनके मास्टर डेटा चेक करें सर्विस सब केटेगरी रेगुलर होनी चाहिए एवम उसकी डेट ऑफ जोइनिंग ,डेट ऑफ रेगुलर सर्विस को चेक करे एवम वेतनवृद्धि की तिथि 0/07/2021 होनी चाहिए ।
*GPF कार्मिको के डेट ऑफ जोइनिग एवम डेट ऑफ रेगुलर सर्विस एक ही होगी एवम Nps कार्मिको के डेट ऑफ रेगुलर सर्विस में प्रोबेशनपूर्ण होने के बाद स्थाईकरण की तिथि आएगी।*
(3) यदि इनमे कोई सुधार अपेक्षित है तो कार्मिक की पर्शनल pm आई डी से रिक्वेस्ट जनरेट कर Ddo को फॉरवर्ड करे फिर Ddo उसे Hod को भेजेंगे hod से डेटा approverd होने के बाद उस कार्मिक की इंक्रीमेंट बेसिक अपडेट करें।
(4) किसी कार्मिक द्वारा GPF/Income Tax कटौती को अपडेट करने की रिक्वेस्ट पर्शनल pm id से भेजी है तो पहले Ddo लेवल पर उसे Approverd कर देवे।
(5) सभी कार्मिको के इंक्रीमेंट लगने के बाद नई बेसिक के अनुसार DA एवम HRA की जांच कर लेवे।
एवम GPF/RGHSF(पूर्व का Rpmf) /NPS की कटौती को भी अवश्य चेक कर लेवे यदि भत्ते एवम कटौतियां नियमानुसार नही हो तो उसे-अपडेट कर देवे।
(6) किसी कार्मिक का पार्शियल वेतन बनाना है तो उसकी आवश्यक फीडिंग एम्प्लोयी पे डिटेल्स में अपडेट कर उचित आदेश उपलोड कर देवे कोई Rop करनी है तो वह भी ऐड कर देवे जिनका वेतन नही बनाना है या जो कार्मिक सेवानिवृत हो चुके है उनकी सैलरी अवश्य ही स्टॉप कर देवे।
(7) pm द्वारा बिल ऑटो प्रोसेस होने के बाद बिल की दोबारा पूर्ण सावधानी से जांच कर लेवे।
एडमिन पैनल
पेमेनेजर इन्फो
*ऑटो सैलरी प्रोसेस संबंधी सामान्य जानकारी*
इस प्रश्नोत्तरी को एडमिन टीम के सदस्य बलबीर स्वामी (व्याख्याता) राउमावि कायमसर (सीकर)* ने तैयार किया है। आप यह प्रश्नोत्तरी ध्यान से पढ़े व अपने मित्रों/अन्य ग्रुपो में शेयर भी करे।
*प्रश्न :- कमिटमेंट आईडी क्या है और ये कैसे बनेगी ?*
उत्तर :- वित्त विभाग के आदेशानुसार पेमेनेजर अब समस्त बिल ओटो प्रोसेस करेगा। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के समस्त कार्यालयों में यह व्यवस्था जून पैड जुलाई वेतन से व बाकी राजस्थान में जुलाई पैड अगस्त से लागू होने जा रही है।
निदेशालय ने 06/04/2021 को एक आदेश निकाल कर इसमें प्रति डीडीओ कार्यालय से दो व्यक्ति एक बिल मेकर और एक डीडीओ को रजिस्ट्रेशन फार्म मेल करने के लिए कहा था। जिन्होंने फार्म भरकर नहीं भेजे वो अभी भी फार्म भरकर [email protected] पर मेल कर सकते है।
तीन दिन में वित्त विभाग की तरफ से कन्फर्मेशन मेल आयेगा और वहां से मेकर व डीडीओ की SSO ID मैप कर दी जायेगी।
इसके बाद मेकर की SSO ID से CCS में लोगिन करना है एवं कमिटमेंट रजिस्ट्रेशन में एक ओनलाइन फार्म जिसमें मेकर से संबंधित, कार्यालय के समस्त बजट हैड से संबंधित जानकारी भर के डीडीओ फारवर्ड करना है।
डीडीओ आईडी से एडमिन एप्रूवल में जाकर मेकर के फार्म को एप्रूव कर वित्त विभाग को फारवर्ड करेगा। वित्त विभाग की तरफ से उस मेकर और कार्यालय के लिए एक आईडी जारी की जायेगी जो कमिटमेंट आईडी होगी।
पेमेनेजर पर बिल एलोकेशन में ओटो एलोकेशन से बिल एलोकेशन में जाकर जुलाई का बिल एलोकेट करते समय कमिटमेंट आईडी डालना आवश्यक होगा व यह आईडी सिर्फ एक बार डालनी है जिससे आगामी सभी बिल ओटो एलोकेट व ओटो प्रोसेस होगें।
धन्यवाद।
इस कार्य में किसी प्रकार की समस्या निराकरण अथवा अधिक जानकारी हेतु श्री थैलेश सोनी , वरिष्ठ सलाहकार ( Commitment Control System ) Mobile Number 7976472322 , 94616 94059 पर कार्यालय समय में सम्पर्क किया जा सकता है । इस कार्य की मॉनीटरिंग उच्च स्तर पर की जा रही है । अतः इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिये आपके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ की जा सकती है । इस प्रणाली में कार्य किस प्रकार किया जाना है , कि जानकारी एक वीडियो के रूप में
See video for more help click here
1. दिनांक 01.07.2021 से ऑटो सैलरी प्रोसेस का ट्रायल जयपुर ग्रामीण ट्रेजरी से शुरू होगा। जून 2021 देय जुलाई 21 के बिल ऑटो प्रोसेस के माध्यम से स्वीकार्य होंगे।
2. 01.08.2021 से सभी जिलों एवं कोषालय में ऑटो बिल प्रोसेस होंगे।
3. डीडीओ/पीडी खाताधारक/ट्रेजरी ऑफिसर भुगतान दावों की शुद्धता हेतु उत्तरदायी होंगे।
4. सैलरी प्रोसेस एवं संशोधन प्रक्रिया पूर्णतया ओटीपी पर आधारित होगी।
5. ऑटो सैलरी प्रोसेस प्रक्रिया के लागू होने से पूर्व ही एनआईसी एवं डीटीओ द्वारा वर्चुअल ट्रेनिंग का आयोजन किया जाएगा ताकि ऑटो प्रोसेस में आसानी रहें।
6. सैलरी माह की दिनांक 1 से 15 तारीख तक डीडीओ द्वारा सैलरी डिटेल, मास्टर डाटा, एम्पलाई चयन, अबसेंटी स्टेटमेंट आदि में ओटीपी बेस्ट संशोधन किया जा सकेगा।
7. एसआई, जीपीएफ, एनपीएस, आयकर आदि की जांच एवं सत्यापन एम्पलाई द्वारा प्रतिमाह एक से दस तारीख के बीच किया जा सकेगा जिस पर डीडीओ द्वारा 15 तारीख तक कार्यवाही करनी है।
8. दिनांक 16 से 22 तारीख के दौरान पिछले माह के डाटा के अनुसार सैलेरी बिल ऑटो एलोकेट होंगे एवं ऑटो प्रोसेस बिल ट्रेजरी सिस्टम पर उपलब्ध होंगे। ट्रेजरी में बिल पहुंचने पर आगामी दो कार्य दिवसों में टोकन नंबर जारी होंगे एवं ट्रेजरी ऑफिसर द्वारा बिलों की जांच एवं ऑब्जेक्शन का कार्य भी दो कार्य दिवसों में किया जाएगा।
9. इसके बाद आगे की सम्पूर्ण प्रक्रिया भी आटोमेटिक प्रोसेस होगी।
==========================
*वेतन बिलों के स्वचालन (Auto Process) के लिए निम्नलिखित निर्देश सभी पर लागू होंगे:*
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
1. डीडीओ/पीडी खाताधारक सटीक मास्टर डेटा के रखरखाव और नियमों के अनुसार वेतन बिल तैयार करने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। यदि कोई गलत भुगतान होता है तो अगले माह के वेतन से तत्काल वसूली की जाएगी।
2. किसी भी हालत में डीडीओ/पीडी खाताधारक द्वारा सिस्टम का लॉगिन आईडी और पासवर्ड किसी से साझा नहीं किया जाएगा।
3. वेतन के बिल ई-ट्रेजरी अधिकारी (डीटीए) के नाम से बने एकल सर्वर प्रमाण पत्र के माध्यम से पारित, संसाधित, प्रमाणित / ईसीएस फाइलों को पारित किया जाएगा। डीडीओ / पीडी खाताधारक / सभी ट्रेजरी अधिकारी भुगतान की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।
4. कोषागार अधिकारी निर्धारित समय अवधि के भीतर बिलों की जांच और प्रमाणीकरण के लिए उत्तरदायी होंगे ईसीएस फाइलें ट्रेजरी अधिकारियों के सर्वर प्रमाणपत्रों के अनुसार स्वचालित रूप से जनरेट होंगी।
5. डीडीओ/पीडी खाताधारकों के नाम, पदनाम का विवरण सिस्टम के माध्यम से बिलों पर मुद्रित/प्रदर्शित किया जाएगा। डीडीओ का रजिस्ट्रेशन इस उद्देश्य के लिए अनिवार्य है।
6. सभी डीडीओ/पीडी खाताधारक/कोषाधिकारी ओटीपी प्रमाणीकरण के लिए सिस्टम में सही मोबाइल नंबर दर्ज करना सुनिश्चित करेंगे
7. आईटी सक्षम प्रणाली पर निर्धारित समय-सीमा सभी हितधारकों के लिए लागू होगी।
8. विभागाध्यक्ष वेतन भुगतान की मासिक स्थिति की समीक्षा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऑटो सैलरी प्रोसेस के माध्यम से सही भुगतान किया गया है और एचओडी इस प्रक्रिया के माध्यम से भुगतान किए गए बिलों के लिए ऑडिट की व्यवस्था भी करेंगे।
9. मार्च देय अप्रेल के वेतन के लिए सिस्टम अगले वित्तीय वर्ष के पहले कार्य दिवस पर बजट की उपलब्धता के अनुसार बिलों को स्वचालित रूप से अग्रेषित करेगा।
10. बाद में, भुगतान स्वचालन प्रक्रियाओं के साथ एकल ट्रेजरी कार्य भी विकसित किए जाएंगे।