समायोजन कैसे होगा और किसका होगा ? Surplus employee
*आपके सवालों के जवाब यहां दिए गए है इनमे से जो बिंदु आप पर लागू हो, उसी प्रकार समायोजन होगा, जो बिंदु लागू नही तो आप समायोजन प्रक्रिया में शामिल नही होंगे*
1. विद्यालय में कार्मिकों की कार्यग्रहण तिथि के आधार पर वरिष्ठ कार्मिक का समायोजन उसी विद्यालय में करते हुए कनिष्ठ कार्मिक को विद्यालय में अधिशेष माना जाएगा। इसी प्रकार ग्राम/ पंचायत/ब्लॉक में अधिशेष कार्मिकों को चिहिन्त किया जाकर समायोजन किया जायेगा।
2. अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु अचयनित शिक्षकों/कार्मिकों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में केवल तभी लगाया जाएगा, जबकि हिन्दी माध्यम विद्यालयों में पद रिक्त नहीं हो। यह समायोजन केवल चयनित शिक्षक/कार्मिक के उपलब्ध होने तक के लिए ही किया जायेगा।
3. माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अधिशेष कार्मिकों का समायोजन उसी स्पष्ट रिक्त पद / विषय पर, उनके मूल पद के अनुसार ही माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में किया जावे। अन्य पद/ अन्य विषय के विरूद्ध पदस्थापन कतई नहीं किया जाऐ। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में रिक्त पद सेष नहीं रहने पर प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में समायोजन की कार्यवाही की जाए।
4. जिन अध्यापकों (लेवल 1 व लेवल-2) की उक्त नियम 6 (3) के तहत शिक्षा विभाग में लिये जाने की कार्यवाही की जा चुकी है, उन्हें अनिवार्यतः माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में लगाया जावे। यदि जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों में पद रिक्त नहीं हो तो ही उन्हें प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के अधीन विद्यालयों में लगाया जाए।
5. जिन अध्यापकों (लेवल-1 अथवा लेवल-2) के सम्बन्ध में राजस्थान शिक्षा सेवा (राज्य एवं अधीनस्थ) नियम, 2021 के नियम 6 (3) के तहत शिक्षा विभाग में लिए जाने की कार्यवाही नहीं की गई है, उन्हें विभाग में पद शेष नहीं होने की स्थिति में ही अधिशेष मानते हुए पंचायतीराज पदों पर लगाया जावे।
6. माध्यमिक शिक्षा विभाग में समायोजन नहीं हो सकने वाले अधिशेष कार्मिक यथाः वरिष्ठ प्रबोधक, प्रबोधक, वरिष्ठ शिक्षाकर्मी, शिक्षाकर्मी, पंचायत शिक्षक, कनिष्ठ शिक्षक, पैराटीचर, ट्रेनी टीचर इत्यादि को प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ही पदस्थापित किया जाए।
7. अनुसूचित क्षेत्र के अराजपत्रित शिक्षकों/कार्मिकों को नियमानुसार केवल अनुसूचित क्षेत्र के विद्यलयों में व गैर अनुसूचित क्षेत्र के अराजपत्रित शिक्षकों/कार्मिकों को केवल गैर अनुसूचित क्षेत्र के विद्यालयों में ही लगाया जावे।
8. अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थापित शिक्षक/कार्मिक जिनका टीएसपी से नॉन टीएसपी क्षेत्र में स्थानान्तरण आदेश जारी किये जा चुके है किन्तु रिलीवर के अभाव में उनको कार्यमुक्त नहीं किया जा सका, उनको उन्हीं विद्यालयों में उपलब्ध रिक्त पद पर पदस्थापित माना जाए।
9. राजस्थान स्वेच्छ्या ग्रामीण शिक्षा रोया नियम-2010 के तहत नियुक्त शिक्षकों/ कार्मिकों को केवल ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ही लगाया जा सकेगा।
10. अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों हेतु चयनित हुए शिक्षकों/ कार्मिकों के अधिशेष होने की स्थिति में उन्हें अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्राथमिकता से लगाया जाये।
11. शिकायत के आधार पर APO किए गए एवं प्राथमिक जांच में दोषी पाये गये (प्राथमिक जांच 10 दिन में पूर्ण की जाए) शिक्षक / कार्मिक को उनके पूर्व पदस्थापन स्थान के वरिष्ठता क्षेत्र में संबंधित नियोक्ता अधिकारी द्वारा पदानुसार दूरस्थ जिले / दूरस्थ ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में लगाया जाए।
12. अन्य कारणों (प्रतिनियुक्ति समाप्ति सहित) से APO किए गए शिक्षकों/ कार्मिको का समायोजन एपीओ किये जाने के समय / प्रतिनियुक्ति पर जाने से पूर्व के पदस्थापन जिले के उसी विद्यालय में / पूर्व पदस्थापन विद्यालय के निकटतन विद्यालय के रिक्त पद पर किया जावें।
13. न्यायिक प्रकरणों में स्थगन के कारण एक ही पद पर एक से अधिक शिक्षकों/ कार्मिकों के पदस्थापन के कारण अधिशेष हुए अन्य शिक्षकों/कार्मिकों को अन्तिम निर्णय के अध्यधीन पूर्व पद पर कार्यग्रहण करवाया जावे