Rajasthan pre BSTC 2020 (Pre D.el.ed.) application form start
Rajasthan BSTC 2020 में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ने लेने शुरू कर दिये, प्री-डीएलईडी जिसको पूर्व में बीएसटीसी(BSTC) कहा जाता था, दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स जिसके प्रवेश परीक्षा मई में हो जाती थी, अबकी बार कोरोना माहमारी लाकडाऊन की वजह से देरी हुई है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
Online आवेदन फार्म लेना प्रारंभ – 15 जून 2020
परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि – 15 जुलाई 2020
Online आवेदन की अंतिम तिथि- 17 जुलाई 2020
प्रवेश परीक्षा की तिथि – 31.08.202
पात्रता:-
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को उच्च माध्यमिक (12वीं) अथवा समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंकों से general category के लिए passed हो। दोनों पाठ्यक्रम सामान्य एवं संस्कृत
अन्य सभी OBC/MBC/SC/ST सहित महिलाओं को 5% की छुट है।
न्युनतम अंक प्रतिशत से एक अंक भी कम स्वीकार्य नहीं है, जैसे – 49.99 प्रतिशत भी मान्य नहीं है।
जो आवेदक 2020 में उच्च माध्यमिक कक्षा में सम्मिलित हो रहे हो, वे भी आवेदन कर सकते है, लेकिन उन्हें काउंसलिंग के समय सभी शर्तों को पूर्ण करना होगा
पैमेंट सफलतापूर्वक होने पर आवेदन की हार्ड कापी प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।
परीक्षा दिनांक
परीक्षा आयोजन 30.08.2020 को 2.00 बजे से 5.00 बजे सांयकाल आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रवेश पत्र अधिकृत वैबसाइट पर परीक्षा दिनांक से 7 दिन पूर्व डाउनलोड होने शुरू होंगे।
प्रश्न पत्र संरचना
प्रश्न पत्र चार खंडों में विभाजित होगा।
प्रत्येक भाग में 50 प्रश्न होंगे, कुल 200 प्रश्नों का प्रश्न पत्र होगा।
सभी प्रश्न बहुविकल्पी (Multiple choice) के होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के होंगे
कोई नकारात्मक अंकन(Negative marking) नहीं होगा।
प्रश्न पत्र के चार खंड इस प्रकार होंगे-
(अ) मानसिक योग्यता (Mental ability) = 50×3= 150 अंक
(ब) राजस्थान की सामान्य जानकारी (Rajasthan GK) = 50×3= 150 अंक
(स) शिक्षण अभिक्षमता (Teaching aptitude) = 50×3= 150 अंक
(द) इस खंड में तीन भाग वैकल्पिक होंगे – I. अंग्रेजी =20×3=60अंक
II. हिन्दी = 30×3=90 अंक
III. संस्कृत = 30×3= 90 अंक
D.EL.ED BSTC (सामान्य/संस्कृत) से सम्बन्धित ऐसे पैटर्न होगा-