अजमेर 24 फरवरी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2022 की मुख्य परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम गुरूवार को जारी कर दिया। सीनियर सैकण्डरी परीक्षायें गुरुवार 24 मार्च से प्रारम्भ और मंगलवार 26 अप्रेल को समाप्त होंगी। शिक्षाविदों की राय पर सीनियर सैकण्डरी स्तर पर पहली बार बड़े अनिवार्य विषयों के स्थान पर छोटे वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। अब तक बड़े अनिवार्य विषयों की परीक्षा पहले होती थी। सैकण्डरी, प्रवेशिका और समकक्ष परीक्षायें गुरूवार 31 मार्च से प्रारम्भ होगी और मंगलवार 26 अप्रेल को समाप्त होगी। सभी परीक्षायें प्रातः 9.00 से 11.45 के सत्र में होंगी।
बोर्ड की सचिव श्रीमती मेघना चौधरी ने बताया कि सैकण्डरी परीक्षा के प्रथम दिन गुरुवार 31 मार्च को अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी। मंगलवार 05 अप्रेल को विज्ञान, मंगलवार 12 अप्रेल को गणित, सोमवार 18 अप्रेल को सामाजिक विज्ञान, शुक्रवार 22 अप्रेल को तृतीय भाषा संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी संस्कृतम् (प्रथम प्रश्न पत्र ) – प्रवेशिका परीक्षा और सोमवार 25 अप्रेल को हिन्दी अनिवार्य विषय की परीक्षा होगी। 26 अप्रेल को व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी।
श्रीमती चौधरी ने बताया कि सीनियर सैकण्डरी परीक्षा के प्रथम दिन गुरुवार 24 मार्च को मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी। शुक्रवार 25 मार्च को पर्यावरण विज्ञान, शनिवार 26 मार्च को लोक प्रशासन विषय की परीक्षा होगी। सोमवार 28 मार्च शारीरिक शिक्षा, मंगलवार 29 मार्च को समस्त संगीत विषय, बुधवार 30 मार्च को समाज शास्त्र, शुक्रवार 01 अप्रेल को संस्कृत साहित्य / संस्कृत वाङ्मयः सोमवार 04 अप्रेल को भूगोल / लेखाशास्त्र / भौतिक विज्ञान, बुधवार 06 अप्रेल को अंग्रेजी अनिवार्य शुक्रवार 08 अप्रेल को हिन्दी अनिवार्य, सोमवार 11 अप्रेल को इतिहास / व्यवसाय अध्ययन / कृषि रसायन विज्ञान / रसायान विज्ञान, मंगलवार 12 अप्रेल को अंग्रेजी साहित्य / टंकण लिपि (हिन्दी) बुधवार 13 अप्रेल को गणित, शनिवार 16 अप्रेल को अर्थशास्त्र / शीघ्र लिपि – हिन्दी-अंग्रेजी / कृषि जीव विज्ञान / जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। सोमवार 18 अप्रेल को कम्प्यूटर विज्ञान, इन्फोरमेटिक्स प्रेक्टिसेस मंगलवार 19 अप्रेल को गृहविज्ञान, बुधवार 20 अप्रेल को दर्शनशास्त्र सामान्य विज्ञान, गुरुवार 21 अप्रेल को राजनीति विज्ञान / भूविज्ञान / कृषि विज्ञान की परीक्षा होगी। शुक्रवार 22 अप्रेल को व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठ उपाध्याय विषयों की परीक्षा होगी। शनिवार 23 अप्रेल को हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिन्धी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा / टंकण लिपि (अंग्रेजी) और मंगलवार 26 अप्रेल को चित्रकला विषय की परीक्षा होगी।
Time Table for Board Examination 2022