S. No. | Subject | Order Date |
---|---|---|
1. | FAQ on Modified Assured Career Progression Scheme (MACP) | 05-Dec-2023 |
2. | Amendment in RCS (RP) Rules, 2017 [Modified Assured Career Progression Scheme (MACP Scheme)] | 06-Oct-2023 |
1. सीधी भर्ती अध्यापक यदि पदोन्नति नहीं हुई है तो 27 वर्ष की सेवा पर MACP के नियम 14(3)(iii) के L12 से L14 देय होगा। 9 व 18 वर्ष की सेवा पर एसीपी और MACP में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। योग्यता का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
2. वरिष्ठ अध्यापक सीधी भर्ती व पदोन्नति नहीं हुई है तो 9 वर्ष की सेवा पर एसीपी और MACP में कोई फर्क नहीं है 18 वर्ष की सेवा पर नियम 14(3)(ii) के तहत L12 से L14 देय होगा। 27 वर्ष की सेवा पर नियम 14(3)(iii) के तहत L14 से L15 देय होगा। क्योंकि पदोन्नति पद L14 से अधिक है। उच्च पद की योग्यता हो या नहीं कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
3 प्राध्यापक सीधी भर्ती को 9 वर्ष की सेवा पर नियम 14(iv) के तहत L12 से L14, 18 वर्ष की सेवा पर L14 से L16 व 27 वर्ष की सेवा पर L16 से L17 देय होगा। यदि उच्च पद पर पदोन्नति नहीं हुई है।
4. प्राचार्य को उसकी नियुक्ति पद पर निर्भर करता है कि उसे MACP मिलेगी या नहीं। बाकी MACP नियमों के तहत L16 से L17 व L17 से L18 MACP देय होगी।
प्रश्न:-शिक्षा विभाग में सीधी भर्ती से नियुक्त अध्यापक/वरिष्ठ अध्यापक/प्राध्यापक/प्रधानाध्यापक का दिनांक 01.04.2023 को MACP के तहत वेतन किन परिस्थितियों में संशोधन होगा ?*
उत्तर
1. सीधी भर्ती से नियुक्त अध्यापक (श्रेणी तृतीय) जिनकी पदोन्नति नहीं हुई है, दिनांक 01.04.2023 से पूर्व 27 वर्षीय एसीपी प्राप्त कर, L13 में वेतन प्राप्त करे रहे हैं। उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L14 में नियम 14(3)(iii) के तहत संशोधन होगा।
2. सीधी भर्ती से नियुक्त अध्यापक (श्रेणी तृतीय) जिनकी पदोन्नति उपरांत वरिष्ठ अध्यापक पद पर कार्यरत हैं, व दिनांक 01.04.2023 से पूर्व 27 वर्षीय एसीपी प्राप्त कर L13 में वेतन प्राप्त करे रहे हैं। उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L14 में नियम 14(3)(iii) के तहत संशोधन होगा।
3. सीधी भर्ती से नियुक्त अध्यापक (श्रेणी तृतीय) जिनकी दो पदोन्नति उपरांत प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं, व दिनांक 01.04.2023 से पूर्व 27/30 वर्षीय एसीपी प्राप्त कर L13 में वेतन प्राप्त करे रहे हैं। उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L14 में नियम 14(3)(v) के तहत संशोधन होगा।
4. सीधी भर्ती से नियुक्त वरिष्ठ अध्यापक जिनकी पदोन्नति नहीं हुई अथवा प्राध्यापक पद पर पदोन्नति हो चुकी है, दिनांक 01.04.2023 से पूर्व दूसरा एसीपी प्राप्त कर L13 में वेतन प्राप्त करे रहे हैं। उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L14 में नियम 14(3)(ii) के तहत संशोधन होगा।
5. सीधी भर्ती से नियुक्ति वरिष्ठ अध्यापक जिनकी पदोन्नति प्राध्यापक पद पर हो चुकी है और दिनांक 01.04.2023 से पूर्व तीसरा एसीपी प्राप्त कर L15 में वेतन प्राप्त करे रहे हैं। उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L16 में नियम 14(3)(v) के तहत संशोधन होगा।
6. सीधी भर्ती से नियुक्त प्राध्यापक जिनकी पदोन्नति नहीं हुई है, दिनांक 01.04.2023 से पूर्व 10 वर्षीय एसीपी प्राप्त कर L13 में वेतन प्राप्त करे रहे हैं। उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L14 में नियम 14(3)(iv) के तहत संशोधन होगा।
7. सीधी भर्ती से नियुक्त प्राध्यापक जिनकी पदोन्नति नहीं हुई है अथवा उप प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो चुकी है, दिनांक 01.04.2023 से पूर्व 20 वर्षीय एसीपी प्राप्त कर L15 में वेतन प्राप्त करे रहे हैं, उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L16 में नियम 14(3)(iv) के तहत संशोधन होगा।
8. सीधी भर्ती से नियुक्त प्राध्यापक जो की तीनों एसीपी प्राप्त करने के उपरांत 01.04.2023 को प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं व दिनांक 01.04.2023 को L16 में वेतन प्राप्त कर रहे हैं। उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L17 में नियम 14(3)(iv) के तहत संशोधन होगा।
9. सीधी भर्ती से नियुक्त प्रधानाध्यापक जो की दो एसीपी प्राप्त करने के उपरांत 01.04.2023 को प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं व दिनांक 01.04.2023 को L16 में वेतन प्राप्त कर रहे हैं, उनका वेतन MACP के तहत 01.04.2023 को L17 में नियम 14(3)(iv) के तहत संशोधन होगा।
नोट 01.04.2023 को MACP के तहत वेतन संशोधन की इसके अलावा ओर भी परिस्थितियां हो सकती हैं।
Finance department rule below-
S. No. | Subject | Order Date |
---|---|---|
1. | FAQ on Modified Assured Career Progression Scheme (MACP) | 05-Dec-2023 |
2. | Amendment in RCS (RP) Rules, 2017 [Modified Assured Career Progression Scheme (MACP Scheme)] | 06-Oct-2023 |
इस संदर्भ में संबंधित नियुक्ति अधिकारियों (निदेशक/संयुक्त निदेशक/ जिशिअ) द्वारा संशोधन आदेश जारी करने के उपरांत, कार्यालय स्तर पर, कार्यालय अध्यक्ष द्वारा वेतन निर्धारण, संशोधित MACP नियम 14(2)(iii) के तहत होगा।
किसी भी प्रकार का भिन्नता होने की स्थिति में दिनांक 06.10.2023 को वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश व दिनांक 5.12.2023 को जारी FAQ ही अंतिम होगा।
Macp पर दण्ड का प्रभाव
संशोधित दिनांक-27/12/23
प्रश्न:-मैं व्याख्याता के पद पर कार्यरत हूँ एवम मेरी प्रथम नियुक्ति नियुक्ति तिथि 1 अगस्त 2014 है । एवम मुझे 2019 में विभागीय कार्यवाही में CCA नियम 16 के तहत संचयी प्रभाव से एक वेतनवृद्धि को रोकने के दण्ड से दण्डित किया गया है।
MACP के आदेश 06/10/2023 के अनुसार हैं मुझे प्रथम एमएसपी कब प्राप्त होगी बतावे?
उत्तर:-1 नए Macp के आदेश 06/10/23 के अनुसार व्याख्याता को प्रथम Macp का लाभ 9 वर्ष में दिया जाएगा अतः आपकी 9 वर्ष की सेवा 01/08/23 को पूर्ण होती है ।
2 अतः आपको प्रथम Macp का लाभ वित्त विभाग के अधिसूचना दिनांक 6 अक्टूबर 2023 के अनुसार 01/08/2023 को देय हो जाती है परन्तु आपको संचयी प्रभाव से एक वेतनवृद्धि रोके जाने के दण्ड से दाण्डित किया गया है इसलिए आपको प्रथम Macp (L12) का लाभ देय तिथि से एक वर्ष बाद 01/08/ 2024 से मिलेगा ।
FD के आदेश 06/10/23 के अनुसार मुख्य निम्न दण्ड के अनुसार Macp पर प्रभाव रहेंगे
(1):-परिनिन्दा का दण्ड
एक वर्ष बाद Macp मिलेगी।
कार्मिक के प्रत्येक परिनिन्दा के दण्ड पर Macp एक वर्ष के लिए स्थगित रहेगी।
(जैसे दो अलग अलग परिनिन्दा के दण्ड के आदेश हुए है तो Macp दो साल बाद मिलेगी)
(2):-असंचयी प्रभाव से वेतनवृद्धि रोकना
कार्मिक के असंचयी प्रभाव से वेतनवृद्धि रोकी गई है ऐसे प्रति एक आदेश के अनुसार Macp एक वर्ष बाद मिलेगी।
(One year Deferred of Each order)
(3) संचयी प्रभाव से वेतनवृद्धि रोकना
जितने वर्ष तक कार्मिक के संचयी प्रभाव से वेतनवृद्धि रोकी गई है Macp उतने वर्ष बाद मिलेगी।
(4)पदोन्नति से वंचित करना
जितने वर्ष के लिए कार्मिक को पदोन्नति से वंचित किया जाता है Macp भी उतने वर्ष बाद मिलेगी।
नोट:-शेष अन्य दंडो के Macp पर होने वाले प्रभाव के लिए FD के आदेश 06/10/2023 के आदेश को देखे।
DSE Bikaner order
प्रश्न:-MACP का शाला दर्पण पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर:- शिक्षा विभाग के कार्मिकों के लिए MACP का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मॉड्यूल को अपडेट कर दिया गया है।
1 सबसे पहले स्वयं की शाला दर्पण ID से स्टाफ लॉगिन करें।
2. अब Forms पर Click कर Application for Departmental Services पर Click कर फिर से Forms पर Click करें।
3. अब Apply for ACP पर Click करें।
4. अब आवेदन पत्र में सर्वप्रथम आपकी Service से सम्बंधित Basic Details Open होंगी , जिन्हें अच्छी तरह से Check करें। यदि कोई संशोधन अपेक्षित है तो पहले वह करवाएँ।
उसके बाद यदि ACP Revise हुई है तो Yes पर Click करें अन्यथा No ही रहने दें।
Application Type में MACP का चयन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर Submit करें जैसे- प्रथम नियुक्ति आदेश, स्थाईकरण आदेश,पूर्व में स्वीकृत सभी एसीपी के आदेश, पदोन्नति आदेश, लागू वेतनमानों के वेतन निर्धारण आदेश ,संतान सम्बन्धित घोषणा पत्र एवं MACP का विकल्प पत्र आदि आवश्यक Documents Upload कर आवेदन पत्र को एक बार पुनः जांच कर Final Submit करें।
5. उक्त आवेदन स्कूल के शाला दर्पण लॉगिन में Forms Tab में Show होगा।
6. अब शाला दर्पण स्कूल लॉगिन से आवेदन पत्र को DDO से Approve करवाकर MACP Sanction हेतु सक्षम कार्यालय को फॉरवर्ड करवाएं।
नोट:- (1) FD की अधिसूचना दिनांक 06/10/2023 के अनुरूप जिनके 01/04/2023 से 9,18,27 वर्ष की सेवा पर देय New MACP स्वीकृत करवानी है उनको ही इस प्रोसेस से शाला दर्पण से आवेदन पत्र ऑनलाइन सबमिट करना है।
(2) 01/04/2023 से पूर्व में स्वीकृत ACP का यदि MACP में संशोधित वेतन निर्धारण करना है ,एवं कार्मिक ने MACP के लिए विकल्प पत्र प्रस्तुत कर दिया है तो संशोधित वेतन निर्धारण कार्यालय अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा उनको नए सिरे से MACP के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
(3)ACP में बने रहने या MACP के लिए अपना विकल्प पत्र 06/10/23 से 05/01/24 तक सम्बंधित DDO को प्रस्तुत करना अनिवार्य है। विकल्प नहीं भरने पर 01/04/2023 से MACP के लिए विकल्प दिया हुआ माना जायेगा।