*ऑनलाइन एसीपी समस्या समाधान@2012 शिक्षक साथी*
*2012 की भर्ती के 40 हजार शिक्षकों की मध्य सितम्बर से लगेगी 9 वर्षीय ACP*
इस सम्बन्ध में आज से ही अपने आवश्यक कागजात स्टाम्प इत्यादि तेयार करने हेतु 👇
*शाला दर्पन पर ऑनलाइन Acp आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज*
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
1- *नियुक्ति आदेश + जोइनिंग प्रति*
2- *स्थायीकरण आदेश (यदि प्रथम नियुक्ति तृतीय श्रेणी शिक्षक पद पर जिला परिषद से हुई हो तो जिला स्थापना समिति द्वारा चयन आदेश)*
3- *शाला दर्पण प्रपत्र 10 में समस्त योग्यता (शैक्षिक एवम प्रशैक्षिक ) दर्ज हो*
4- *सेवा काल मे हुई पदोन्नति का विवरण मय आदेश और कार्यग्रहण/ परित्याग का विवरण, डीपीसी वर्ष आदेश व दिनाँक तथा कार्यग्रहण तिथि*
5- *पूर्व में स्वीकृत चयनित / वरिष्ठ वेतनमान में वेतन आयोग, वेतनमान, प्रभावी दिनाँक, स्वीकृति तिथि आदि आदेश की प्रति*
6- *पुनरीक्षित वेतनमान 2008 / 2017 में वेतन निर्धारण तथा विकल्प की दिनाँक संबंधी आदेश की प्रति*
7- *आवेदित/ बकाया एसीपी का प्रकार , देय दिनाँक, देय वेतन आयोग, लेवल, वेतनमान आदि की पूर्ण जानकारी*
8- *संतान संबंधी सपथ पत्र*
9- *सेवाकाल में कर्मचारी को CCA नियमो के तहत कोई शास्ति या दंडादेश दिया हो तो उसकी स्थिति/ प्रकरण समाप्ति आदेश एवं दंडादेश की प्रति*
10- *ACP दिनाँक तक ACR नियुक्ति अधिकारी के पास जमा हो*
*शाला दर्पण पर एसीपी आवेदन हेतु विकल्प*
*Staff Login > Forms > Application for Departmental Services > Form “> Apply for ACP*
ऊपर ☝☝दिए गए दस्तावेज के आधार पर इंद्राज करते जाए और संबंधित जगह दस्तावेज अपलोड करें।
*ओटीपी के माध्यम से फाइनल सबमिट करें। अब आवेंदन का प्रिंटेड फॉर्म दस्तावेज लगाकर हस्ताक्षर कर ddo कार्यालय में सबमिट करके वहां से प्रकरण फॉरवर्ड करवाएं*
1️⃣सबसे पहले Teacher basic informetionमें आप अपनी प्रविष्टि की जाँच कर लेवें यदि कोई त्रुटि हो प्रपत्र 10 में अपडेट करें।
2️⃣. बेसिक जानकारी
ACP-1
ACP Revision- No
School Nic code केवल मॉडल स्कूल में कार्यरत शिक्षक को ही भरना हैं।
कार्यग्रहण तिथि प्रपत्र 10 से प्रदर्शित होगी
नियुक्ति आदेश मय कार्यग्रहण की पीडीएफ अपलोड करें।
स्थायीकरण की तिथि डाले व आदेश अपलोड करें।
संवर्ग में 👉 अधीनस्थ सेवा का चयन करें।
नीचे update बटन पर क्लिक करें।
3️⃣ शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक योग्यताओं की एंट्री जांच लेवें।
4️⃣ सेवाकाल में हुई पदोन्नतियों का विवरण *लागू नहीं👉 yes पर क्लिक करें*
5️⃣ पूर्व में स्वीकृत चयनित/ वरिष्ठ वेतनमान का विवरण *लागू नहीं -yes पर क्लिक करें*
6️⃣ पुनरीक्षित वेतनमान,2008/2017 में निर्धारण का विवरण *लागू नहीं- No पर क्लिक करें*
अब एंट्री इस प्रकार करें
*प्रकार➡️ First ➡️ वेतन आयोग➡️ seven ➡️–➡️L-10➡️01-01-2016➡️सहायक लेखाधिकारी व बीईईओ/पीईईओ के सातवें वेतनमान स्वीकृति आदेश की पीडीएफ अपलोड करें।*
7️⃣ आवेदित एसीपी का विवरण
*प्रकार➡️9➡️ देय दिनांक➡️ आपकी प्रथम एसीपी डेट➡️ seven➡️L-11*
8️⃣ संतान संबंधित सूचना में नाम व जन्मतिथि भरकर सेव कर देवें तथा नीचे संतान का नोटेरी प्रमाणित स्टाम्प पेपर अपलोड कर देवें।
9️⃣ *CCA नियमों के तहत शास्ति(दंडादेश) दिया गया हैं। ➡️ नहीं(यदि किसी को मिला हो तो 👉 हां पर क्लिक करें)*
*अंत में अपडेट पर क्लिक करें उसके पश्चात एक बार ऊपर स्क्रॉल कर प्रिंट बटन पर क्लिक कर प्रिंट चैक कर लेवें।*
*यह सुनिश्चित हो जावे कि आपकी समस्त एंट्री व आदेश सही हैं तो फाइनल सबमिट कर देवें।*
उसके बाद आवदेन की स्थिति track करते रहे