GARGI puruskar 2020-21 and Balika shiksha protsahan puruskar how to apply ll who are eligible ll and all about this
#Studywithrsmll
साथियों नमस्कार, आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि गार्गी पुरस्कार क्या है?
कौन इसमें पात्र होंगे?
कितनी राशि मिलेगी?
कैसे आवेदन करें?
कब मिलेगा पुरस्कार?? इन सबके बारे में इस आर्टिकल में जानेंगे।
गार्गी पुरस्कार क्या है?
राजस्थान सरकार हर साल बालिका शिक्षा में प्रोत्साहन देने के लिए बसंत पंचमी के दिन सरस्वती देवी के जन्मोत्सव पर जिला मुख्यालय व तहसील मुख्यालय पर दिया जाता है, जिससे प्रेरित होकर बालिकायें पढ़ाई जारी रखे और अच्छा स्कोर कर सके।
गार्गी पुरस्कार-आवेदन प्रपत्र
ऑनलाइन आवेदन के समय, आपके पास निम्न डॉक्यूमेंट की सॉफ्टकॉपी होना आवश्यक है –
यदि अभ्यर्थी वर्तमान में XIth कक्षा मे राज्य के राजकीय विद्यालयों के अलावा निजी विद्यालय अथवा अन्य विद्यालय/संस्थान में अध्यनरत है, तो संस्था प्रधान द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र की पिक /इमेज जिसकी साइज 100 KB से कम एवं फॉर्मेट < .jpg या .Png > होना चाहिए ।
रद्द किए गए चेक अथवा बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की, Soft कॉपी जिसकी साइज 100 KB से कम एवं फॉर्मेट < .jpg या .Png > होना चाहिए ।
आवेदन के समय आपके पास, अभ्यर्थी का आधार अथवा जन-आधार विवरण हो एवं जिसमे अभ्यर्थी का नाम एवं जन्म दिनांक सही हो |
यदि अभ्यर्थी का नाम एवं जन्म दिनांक आधार अथवा जन-आधार में सही नहीं है, तो अभ्यर्थी अपना आधार अथवा जन-आधार सही कराये एवं उसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन करें |
इसी प्रकार आपके पास आवेदन के समय अभ्यर्थी का बैंक खाता विवरण हो | यह आवश्यक है की बैंक खाता अभ्यर्थी के नाम से ही हो | |
दसवीं या बारहवीं कक्षा में 75% या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका
विद्यालय का अध्ययन प्रमाण-पत्र
बालिका का किसी राष्ट्रकृत बैंक में खाता
सभी वर्ग की बालिका योजना का फायदा उठाने के लिए पात्र है।
ये अनिवार्य दस्तावेज होंगे –
मूल निवासी प्रमाण पत्र
राशनकार्ड
आधार कार्ड
पासपोर्ट साईज फोटो
बैंक खाता पासबुक
कितनी राशि मिलेगी?
10 वीं उतीर्ण बालिका, जो 75% या अधिक अंक प्राप्त किये है, उसे 3000 रुपये दो किश्तों में व प्रमाण-पत्र मिलेंगे। बशर्ते 11 वीं कक्षा की पढ़ाई जारी रखने का प्रमाण-पत्र देना होगा।
12 वीं कक्षा में भी 75% या अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिका को 5000 रुपये दो किश्तों में व प्रमाण-पत्र मिलेंगे।
कैसे आवेदन करें?
गत वर्ष तक आवेदन आफलाईन लिया जाता था, लेकिन इस वर्ष से बालिका फाउंडेशन विद्यालय में चल रही महत्वपूर्ण राजकीय वैबसाइट shala darpan के माध्यम से लेकर 29 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन बालिकाओं को पुरस्कृत किया जायेगा। जिसकी अधिकृत वैबसाइट www.rajsmsa.nic.inपर बहुत जल्द शुरू होने वाले है।
Gargi योजना के लाभ निम्नलिखित हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने वाली लड़कियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।
इससे लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है।
इसका लाभ तभी मिलेगा जब लड़की दसवीं के बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश लेती है।
जिससे अधिक से अधिक लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
गार्गी बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि लाभार्थी को चेक के माध्यम से प्रदान की जाएगीजाएगी, लेकिन अबकी बार सीधे खाते में जमा होंगे।
पहली आवेदन पत्र शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भरे जाएंगे गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार से 1 लाख 45 हजार 973 बालिकाएं होगी लाभान्वित 56.79 करोड़ रूपये राशि के पुरस्कार दिए जाएंगे
शाला दर्पण पोर्टल पर ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ मोड्यूल का शिक्षा मंत्री ने किया शुभारम्भ जयपुर, 6 जनवरी। शिक्षा राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोमवार को शाला दर्पण पोर्टल पर विशेष मोड्यूल ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ का शुभारम्भ किया। इसके जरिए अब प्रदेश की बालिकाएं गार्गी और बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार के आवेदन पत्र शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन भर सकेंगी।
श्री डोटासरा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयेाजित माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2019-20 के अंतर्गत 1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को इस बार गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप 56.79 करोड़ रूपये राशि प्रदान की जाएगी।
उन्होनें बताया कि पुरस्कार के तहत कक्षा 10 वीं की 80 हजार 996 तथा कक्षा 12 वीं की 64 हजार 977 बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कारों की राशि सीधे बालिकाओं के बैंक खातों में स्थानान्तरित की जाएगी। कक्षा 10 वीं की जिन बालिकाओं को सत्र 2018-19 में प्रथम किश्त का भुगतान चैक द्वारा किया गया था उन्हें इस वर्ष 2019-20 की द्वितीय किश्त का भुगताना पूर्व की भांति चैक से ही किया जाएगा।
श्री डोटासरा ने बताया कि शाला दर्पण पोर्टल पर एनआईसी के सहयेाग से विशेष मोड्यूल ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ बनाया गया है।