How to calculate annual salary increment teachers in rajasthan – kaise kre vetan vridhi calculate
प्रश्न:-एक जुलाई को वेतनवृद्धि लगाने बाबत आवश्यक जानकारी प्रदान करे।
उत्तर:-सभी स्थाई कार्मिको को सातवे वेतनमान की अधिसूचना 30/10/2017 के अनुसार एक जुलाई को वार्षिक वेतनवृद्धि स्वीकृत की जाती है जिसके लिए निम्न बातो का अवश्य ध्यान रखे।👇
(1) सातवे वेतनमान की मूल अधिसूचना 30/10/17 के पॉइंट न 13(1) के अनुसार वार्षिक वेतनवृद्धि के लिए रेगुलर कार्मिक के एक जुलाई 20 से 30 जून 21 तक की अवधि में 6 महीने से अधिक की सेवा अवधि पूर्ण की गई होना अनिवार्य है।
अन्यथा एक जुलाई 21 से देय वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ नही मिलेगा।
[pdf-embedder url=”https://studywithrsm.com/wp-content/uploads/2021/06/01-जुलाई-इन्क्रीमेंट-चार्ट-7th-PAY-CHART.pdf” title=”01 जुलाई इन्क्रीमेंट चार्ट 7th PAY CHART”]
(2) यदि कार्मिक प्रोबेशनकाल में है एवं विकल्प दे कर पूर्व पद का विद्यमान वेतन आहरित कर रहा है तो उसे भी नियमानुसार नियमित वार्षिक वेतनवृद्धि जुलाई में देय होगी।
(3 सातवे वेतनमान की अधिसूचना 30/10/2017 के पॉइंट 13(2) के अनुसार 2 वर्ष का प्रोबेशनकाल पूर्ण होने पर स्थाईकरण के बाद वेतन नियमितीकरण होने की तिथि से Next एक जुलाई को नियमित वेतनवृद्धि स्वीकृत की जाएगी।
(4) एक जुलाई को कार्मिक CL के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के अवकाश पर रहता है तो इस स्थिति में नियमित वेतनवृद्धि एक जुलाई को ही नोशनल सेक्शन की जाती है परन्तु उस वेतनवृद्धि का आर्थिक लाभ अवकाश से पुनः ड्यूटी जॉइन करने की तिथि से देय होता है।
Excel and Pdf office order salary increment click here
(5) एक जुलाई को मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, उपार्जित अवकाश, परिवर्तित अवकाश(मेडिकल),अर्द्ध वेतन अवकाश,चाइल्ड केयर लीव, अवैतनिक अवकाश, अध्ययन अवकाश, अदेय अवकाश आदि (CL को छोड़ कर ) अन्य कोई अवकाश लेने पर उस वर्ष की वार्षिक वेतनवृद्धि का आर्थिक लाभ अवकाश से पुनः जॉइन करने की तिथि से देय होगा।
7Th pay commission pay matrix Circular Rajasthan Click Here