पंच/सरपंच का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के लिए संतान सम्बंधी ये जानकारी जाने,नहीं तो पर्चा हो जायेगा खारिज।।
II Studywithrsm II updated 05.01.2020
अगर आप पंच/सरपंच का चुनाव लड़ रहे है, तो संतान से सम्बन्धित ये जानकारी पहले जानना जरूरी है, नहीं तो आपका पर्चा हो जायेगा खारिज।
केन्द् व राज्य सरकार ने 23 अप्रैल 1994 को पंचायतीराज अधिनियम में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए एक प्रावधान किया, जिसके अंतर्गत दो से अधिक संतान होने पर कोई भी नागरिक चुनाव लड़ने में अयोग्य हो जायेगा।
लेकिन दो से अधिक संतान वाला तब तक अयोग्य नहीं माना जायेगा, जबतक कि दिनांक 23.4.1994 को विद्यमान संतानों की संख्या में और वृद्धि नहीं हो जाती है, बशर्ते दिनांक 23.4.1994 से 27.11.1995 तक की अवधि में पैदा हुई केवल एक संतान को छोड़कर वृद्धि नहीं हुई हो।
उक्त दिनांक को या उसके बाद जहाँ किसी दम्पति के किसी पूर्ववर्ती प्रसव या प्रसव से केवल एक बच्चा हो वहाँ किसी पश्चातवर्ती प्रसव से पैदा हुए बच्चों की संख्या को एक ईकाई माना जायेगा।